× Popup Image
Skip to content
News Today Chhattisgarh

News Today Chhattisgarh

Subscribe
  • Home
  • देश दुनियाँ
  • छत्तीसगढ़
  • मध्यप्रदेश
  • अन्य राज्य
  • अपराध हादसा
  • खास खबर
  • राजनीती और चुनाव
  • खेल जगत
  • खबर जरा हटके
  • अन्य
    • सेहत खानपान और जीवन शैली
    • धर्म और राशिफल
  • Home
  • खेल जगत
  • विराट कोहली का 274 मिलियन फॉलोअर वाला इंस्टाग्राम अकाउंट फिर एक्टिव हुआ, सोशल मीडिया पर मचा था हंगामा

विराट कोहली का 274 मिलियन फॉलोअर वाला इंस्टाग्राम अकाउंट फिर एक्टिव हुआ, सोशल मीडिया पर मचा था हंगामा

January 30, 2026byWeb Desk

Virat Kohli Instagram Account: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी. दरअसल, कोहली का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया, जिसके बाद फैन्स में बेचैनी फैल गई. कई यूजर्स को उनका प्रोफाइल सर्च करने पर ‘User not found’ दिखने लगा, जिससे यह कयास लगाए जाने लगे कि कोहली ने अपना अकाउंट डिलीट या डिएक्टिवेट कर दिया है. कोहली की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, उनके 270 म‍िल‍ियन (27 करोड़) फॉलोअर्स हैं. ऐसे में अकाउंट के अचानक गायब होने पर फैन्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए. कई फैन्स ने उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पोस्ट्स के कमेंट सेक्शन में भी इसको लेकर सवाल किए.हालांकि, कुछ ही घंटों बाद विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट दोबारा एक्टिवेट हो गया. अकाउंट के वापस आते ही फैन्स ने राहत की सांस ली. फिलहाल कोहली या उनकी टीम की तरफ से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया है कि अकाउंट तकनीकी कारणों से डिएक्टिव हुआ था या यह कोहली का निजी फैसला था. वहीं सवाल यह भी है कि क्या कोहली का अकाउंट हैक तो नहीं हुआ था.

About The Author

Web Desk

See author's posts

    Post Views: 263
    खेल जगत
    Tagged Virat Kohli's Instagram account with 274 million followers reactivated

    Post navigation

    गृह मंत्रालय ने Wingo ऐप को किया ब्लॉक, केंद्र सरकार की डिजिटल स्ट्राइक
    मिक्स्ड डिसेबिलिटी T20I के पहले मैच में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

    Related Posts

    IPL 2026 : गुजरात की लगातार चौथी जीत: राजस्थान को 77 रन से हराया; गिल-साई के अर्धशतक, राशिद ने 4 विकेट झटके

    स्पोर्ट्स डेस्क : कप्तान शुभमन गिल की 84 रन की विस्फोटक पारी और साई सुदर्शन के शानदार अर्धशतक के बाद राशिद…

    न्यूजीलैंड के खिलाफ उंगली में गंभीर चोट लगने के बाद दर्द में मैदान छोड़कर गए अक्षर पटेल

    India vs New Zealand: इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच सीरीज़ के पहले T20I मैच के दौरान, स्टार इंडियन ऑलराउंडर अक्षर…

    IPL 2026 : पंजाब ने लखनऊ को 54 रन से दी मात, प्रिंयाश-कोनोली ने खेली तूफानी पारी

    स्पोर्ट्स डेस्क : पंजाब किंग्स ने प्रियांश आर्य (93 रन) और कूपर कोनोली (87 रन) के अर्धशतकों के दम पर रविवार…

    Copyright © 2026 News Today Chhattisgarh | Republic Times by Ascendoor | Powered by WordPress.

    WhatsApp us