
महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। मुख्य आरोपी बिजेंद्र कुमार गुप्ता को भिवंडी पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुणे लाया गया है, जहां कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

पुलिस का मानना है कि पूछताछ में पेपर लीक नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और पूरे रैकेट से जुड़े कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। बिजेंद्र कई महीनों से फरार था और उसकी तलाश में कई राज्यों में अभियान चलाया जा रहा था। जांच में पहले उसकी पत्नी समेत कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं, बिजेंद्र का नाम इससे पहले भी कई चर्चित पेपर लीक मामलों में सामने आ चुका है। उधर, नीट पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार ने एनटीए के 47 अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है। परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए बड़े सुधारों की तैयारी भी की जा रही है।





