‘खतरे में सोनम वांगचुक की जान’, जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल के बीच दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, अनशन तुड़वाने की मांग…

नई दिल्ली : नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को लेकर आज बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है।इस याचिका में कोर्ट से तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करके सोनम वांगचुक को मेडिकल मदद मुहैया कराने की मांग की गई है। यह जनहित याचिका सामाजिक कार्यकर्ता और वकील राकेश सैनी ने दायर की है।

सैनी ने अपनी याचिका में केंद्र और दिल्ली सरकार को निर्देश देने की मांग की है कि वांगचुक को अस्पताल ले जाया जाए और उन्हें जबरन खाना खिलाया जाए।याचिका के अनुसार, सोनम वांगचुक की हालत बिगड़ रही है और भूख हड़ताल पर रहने की वजह से उनका वजन लगभग 8.5 किलोग्राम कम हो गया है। अगर वह भूख हड़ताल जारी रखते हैं तो उनकी जान जा सकती है।

About The Author