SONAM WANGCHUK SUPPORTS CJP : शिक्षा मंत्री पर बढ़ा दबाव

नई दिल्ली। देश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और बड़ा होता दिख रहा है। पर्यावरण कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने ऐलान किया है कि अगर 5 जून तक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं होता, तो वे 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।

दरअसल, व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया कैंेन “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)” के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसी आंदोलन को अब सोनम वांगचुक का भी समर्थन मिल गया है।

वांगचुक ने कहा कि नीट, सीयूईटी और सीबीएसई जैसे परीक्षा विवादों ने लाखों छात्रों के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उनका कहना है कि अगर इतनी बड़ी गड़बड़ियों के बाद भी जवाबदेही तय नहीं होती, तो यह देश के युवाओं के साथ अन्याय है।

सोनम वांगचुक ने साफ कहा कि सरकार की कई शिक्षा नीतियां अच्छी हैं, लेकिन उन्हें लागू करने के तरीके पर गंभीर सवाल हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से भी अपील की कि शिक्षा व्यवस्था में भरोसा बहाल करने के लिए जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

अब 6 जून का प्रदर्शन राजनीतिक और शैक्षणिक दोनों नजरियों से अहम माना जा रहा है। सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि 5 जून तक सरकार की ओर से कोई बड़ा फैसला आता है या नहीं।

About The Author