स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ BJP की प्रभारी,सिद्धार्थ शंभू बनाए गए राज्य सह-प्रभारी…

रायपुर : भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक बदलाव करते हुए देश के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों व सह-प्रभारियों की सूची जारी की है। इस नई नियुक्ति के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू को राज्य के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जारी इस सूची के बाद राज्य संगठन में नई सियासी हलचल शुरू हो गई है। आगामी सांगठनिक तैयारियों और रणनीतियों को देखते हुए स्मृति ईरानी की यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए काफी अहम मानी जा रही है।भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की ओर से जारी लिस्ट में कुल 36 प्रदेशों/केंद्र शासित क्षेत्रों के लिए नियुक्तियों का ऐलान किया गया है. नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी. हरीश द्विवेदी को बिहार के साथ कर्नाटक, श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश और स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ के साथ ही हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है.

भाजपा की सूची में कई बड़े राज्यों में भी बदलाव किए गए हैं. मध्य प्रदेश में बिप्लव कुमार देव को प्रभारी और रेखा वर्मा को सह प्रभारी बनाया गया है. महाराष्ट्र में बैजयंत जय पांडा प्रभारी होंगे, जबकि अमित मालवीय, सदानंद शेट तनवाड़े और कमलजीत सहरावत सह प्रभारी बनाए गए हैं.बिहार में हरीश द्विवेदी को प्रभारी बनाया गया है और संगीता यादव व रोहन गुप्ता को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. गुजरात में तरुण चुग प्रभारी और अजय महावर व गोमती साई सह प्रभारी होंगे. हरियाणा में स्मृति ईरानी को प्रभारी और भोला सिंह को सह प्रभारी बनाया गया है. राजस्थान में संजय भाटिया प्रभारी हैं, जबकि कविता पाटीदार और कुलजीत चहल सह प्रभारी होंगे.

कर्नाटक में हरीश द्विवेदी को प्रभारी और डॉ. कसम वेंकटेश्वरलु को सह प्रभारी बनाया गया है. केरल में प्रो. एम. नागराजा प्रभारी और एम. वेंकटेशन सह प्रभारी होंगे. असम में मंगल पांडे प्रभारी बनाए गए हैं, जबकि फांगनोन कोन्याक और मनोज टिग्गा सह प्रभारी होंगे. मणिपुर की जिम्मेदारी डॉ. राजदीप रॉय को दी गई है. मेघालय में कनाद पुरकायस्थ प्रभारी और डॉ. नुमल मोमिन सह प्रभारी होंगे. मिजोरम में डॉ. भगवत कराड़ और नगालैंड में अनिल एंटनी को प्रभारी बनाया गया |

बीजेपी ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का जिम्मा, सिद्धार्थ शंभू सह प्रभारी नियुक्त..

About The Author