
अब से थोड़ी देर बाद शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह में हिस्सा लेने कोलकाता के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड पहुंच चुके हैं. उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई नेता इस शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे. शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के थोड़ी देर में नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उससे पहले ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बड़ी संख्या में उनके समर्थक पहुंच गए हैं, जोकि जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं.




