
उत्तर प्रदेश : बकरीद पर जहां कुछ लोग बकरे की कुर्बानी देते हैं,वहीं यूपी के आगरा में एक मुस्लिम परिवार बिल्कुल अलग वजह से सुर्खियों में है. इस परिवार ने बकरीद पर बकरे की कुर्बानी की जगह बकरे की तस्वीर वाला केक कर लोगों से जीव हत्या रोकने की अपील की. इसके वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं,जिसे लोग करीद का एक अनोखा संदेश बता रहे हैं.

यह आगरा के शाहगंज इलाके में घटना बताई जा रही है. तिरंगा मंजिल शेरवानी मार्ग पर रहने वाले वकील गुल चमन शेरवानी और उनके परिवार ने अपने घर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया था. कार्यक्रम में बकरी की तस्वीर वाला केक लाया गया और पूरे परिवार ने मिलकर उसे काटा. इसके पीछे परिवार का एक महत्वपूर्ण संदेश था. गुल चमन शेरवानी ने कहा कि अल्लाह दिखावे की नहीं, बल्कि इंसान की नीयत को पसंद करता है. सच्चा बलिदान आंतरिक बुराइयों, लोभ, घृणा और अहंकार को त्यागने में है. आज बहुत से लोग बलिदान के नाम पर अपनी दौलत का प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि सच्ची नीयत से भीख मांगने वाला भी सच्चा बलिदान दे सकता है.
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखने को मिल रहा है कि मुस्लिम परिवार के सभी सदस्य मिलकर बकरे की तस्वीर वाला केक काट रहे है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने परिवार की प्रशंसा कर रहे है. इसके साथ ही परिवार ने बकरीद के अवसर पर समाज में नफरत नहीं, बल्कि मानवता और प्रेम का माहौल बनाने की अपील की. वहीं, कुछ लोग इसे बकरीद का नया संदेश बता रहे हैं.




