
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में वर्ष 2026 के पहले पद्म पुरस्कार प्रदान किए। केंद्र सरकार ने 25 जनवरी को 131 पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की थी। पहले चरण में देश की 66 हस्तियों को सम्मानित किया गया, जबकि बाकी विजेताओं को दूसरे चरण में पुरस्कार दिए जाएंगे।
पहले चरण में 66 हस्तियों को मिला सम्मान
राष्ट्रपति मुर्मु ने पहले चरण में 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए। पद्म भूषण से सम्मानित होने वालों में अभिनेता आर माधवन, क्रिकेटर रोहित शर्मा, महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया और पैरा एथलीट प्रवीण कुमार शामिल रहे।
19 महिलाएं और 16 मरणोपरांत सम्मान
इस वर्ष पद्म पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं शामिल हैं। वहीं, 16 हस्तियों को मरणोपरांत सम्मान दिया गया। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
113 हस्तियों को मिला पद्मश्री सम्मान
वहीं, मशहूर गायिका अल्का याग्निक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन समेत 13 हस्तियों को पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा अभिनेता आर माधवन, रोहित शर्मा और सविता पूनिया समेत 113 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान प्रदान किया गया
हेमा मालिनी ने ग्रहण किया धर्मेंद्र का पुरस्कार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अभिनेता धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया। उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने राष्ट्रपति भवन में यह पुरस्कार ग्रहण किया।
बिहार के विश्व बंधु के परिवार ने जताई खुशी
पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित बिहार के विश्व बंधु (मरणोपरांत) की पत्नी इंदु देवी ने कहा कि सरकार का तहे दिल से शुक्रिया, जिसने उनके कार्यों को मान्यता दी। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार इस सम्मान पर गर्व महसूस कर रहा है और उनकी आंखों में खुशी के आंसू हैं।
कार्यक्रम में कई दिग्गज रहे मौजूद
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।




