
चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। मुख्यमंत्री की सिफारिश पर राज्यपाल ने 23 विधायकों को मंत्रिपरिषद में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। लोक भवन, तमिलनाडु की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा भेजी गई सूची को राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है और सभी विधायकों को मंत्री नियुक्त किया जाएगा।


नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आज गुरुवार सुबह 10 बजे चेन्नई स्थित लोक भवन में आयोजित होगा। जारी सूची में श्रीनाथ, कमली एस, सी. विजयलक्ष्मी, आर.वी. रंजीतकुमार, विनोथ, राजीव, बी. राजकुमार, वी. गांधीराज, मथन राजा पी., जगदेश्वरी के., राजेश कुमार एस., एम. विजय बालाजी समेत कुल 23 विधायकों के नाम शामिल हैं। इस बड़े कैबिनेट विस्तार को आगामी राजनीतिक रणनीति और प्रशासनिक मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है। तमिलनाडु में इस बदलाव के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और नए मंत्रियों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।




