
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 अगस्त को ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ की देशव्यापी शुरुआत करेंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूक करना और उन्हें ‘नशा मुक्त भारत’ तथा ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प से जोड़ना है।
अभियान की खास बातें:
– MY Bharat के युवा स्वयंसेवक इस अभियान का नेतृत्व करेंगे।
– 2 अगस्त को पूरे देश में 10,000 स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित होंगे।
– एक करोड़ से ज्यादा युवा नशा मुक्ति की शपथ लेंगे।
– NSS, युवा क्लब, स्कूल-कॉलेज, NGOs, औद्योगिक संघ और 125 से अधिक आध्यात्मिक संगठन इसमें शामिल होंगे।
यह अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि 100 हफ्तों (लगभग 2 साल) तक चलने वाला जन-आंदोलन होगा। हर रविवार को खेल-कूद, वॉकथॉन, ध्यान सत्र, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवकों और संगठनों को 50वें, 75वें और 100वें सप्ताह पर सम्मानित किया जाएगा।प्रधानमंत्री मोदी के ‘नशा मुक्त भारत’ के विजन को मजबूती देने वाला यह अभियान युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा को राष्ट्र-निर्माण में लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।




