
नई दिल्ली :संसद में महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने से सत्ता पक्ष में काफी आक्रोश है| इस बीच आज शनिवार को मोदी कैबिनेट की बैठक हुई| सूत्रों के मुताबिक इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के रवैये पर सख्त नाराजगी जताई| उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल का समर्थन ना करके विपक्ष ने बहुत बड़ा गलती की है और अब उसको इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा|

दरअसल,लोकसभा में महिलाओं के आरक्षण से जुड़े 131 वें संविधान संशोधन बिल का पास न हो पाना भारतीय राजनीति में बड़ा घटनाक्रम बन गया है. एनडीए सरकार द्वारा लाए गए इस बिल पर शुक्रवार शाम हुई वोटिंग में 528 वोट पड़े, जिनमें 298 समर्थन में और 230 विरोध में थे, लेकिन आवश्यक विशेष बहुमत न मिलने के कारण विधेयक गिर गया. यह पिछले कई वर्षों में पहली बार हुआ जब मोदी सरकार संसद से कोई बड़ा बिल पास नहीं करवा सकी.




