India- Us Trade Deal पर पीयूष गोयल बोले- यह ऐतिहासिक समझौता 140 करोड़ भारतीयों की महा-जीत है

नेशनल डेस्क: वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने India- US trade Deal को लेकर बयान दिया है। पीयूष ने इस समझौते को ऐतिहासिक करार दिया और कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के लिए स्वर्णिम भविष्य के द्वार खोलेगा। उन्होंने कहा कि लंबे इंतजार के बाद कल रात पीएम मोदी के नेतृत्व में एक ऐसी डील फाइनल हुई, जो Indian Economy को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

PunjabKesari

विपक्ष और राहुल गांधी की निंदा

पीयूष गोयल ने संसद में हुए हंगामे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए विपक्ष के व्यवहार को ‘शर्मनाक’ बताया। उन्होंने कहा कि “हम इस डील की जानकारी संसद में देना चाहते थे, लेकिन राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष ने स्पीकर की कुर्सी तक पहुँचकर उनका अपमान किया। इस नकारात्मक सोच की वजह से ही हमें प्रेस के सामने आना पड़ा।”कृषि और डेयरी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित

डील की बारीकियों पर बात करते हुए गोयल ने विश्वास दिलाया है कि भारत के संवेदनशील क्षेत्र, जैसे कृषि और डेयरी को इस समझौते में पूरी तरह सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने राहुल गांधी के आरोपों को ‘झूठ और फरेब’ बताते हुए कहा कि विपक्ष देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जनता सच्चाई समझती है।

निर्यातकों और युवाओं के लिए बड़े अवसर

पीयूष गोयल के अनुसार, यह डील न केवल टैरिफ कम करेगी (जो अब 18% कर दी गई है), बल्कि भारतीय निर्यातकों को ग्लोबल वैल्यू चेन का हिस्सा बनाएगी। गांवों के युवाओं, मछुआरों और किसानों के लिए रोजगार के नए साधन पैदा करेगी। भारत में आधुनिक तकनीक और निवेश के प्रवाह को तेज करेगी।

About The Author