
दिल्ली : लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी नीट पेपर लीक के मुद्दे पर युवाओं को लामबंद करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए राहुल गांधी एक देशव्यापी अभियान का नेतृत्व करेंगे, जिसमें देशभर के छात्रों को शामिल किया जाएगा और इसकी शुरुआत 17 जून से राजस्थान को कोटा से होगी।

इसके बाद 10 जुलाई को इलाहाबाद, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में भी कांग्रेस इस अभियान के तहत लोगों को इकट्ठा किया जाएगा। इस अभियान में छात्र, परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा, युवा संगठन, शिक्षक और परीक्षा घोटालों से सीधे प्रभावित सभी लोग शामिल होंगे। यह अभियान उन लाखों युवा भारतीयों की मुश्किलों को उजागर करेगा जिनका भविष्य पेपर लीक, परीक्षा की बढ़ती लागत और निष्पक्ष व पारदर्शी भर्ती और शिक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने में सरकार की विफलता के कारण बार-बार खतरे में पड़ रहा है।




