
स्वरूप दिखाई देता है, जहां हर नागरिक की आवाज़ को महत्व मिलता है, हर विचार को सम्मान मिलता है और हर व्यक्ति विकास की प्रक्रिया का सक्रिय भागीदार बनता है। यह व्यवस्था केवल शासन को विकेंद्रीकृत नहीं करती, बल्कि जनसरोकारों को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करती है। वास्तव में, पंचायती राज कोई मात्र प्रशासनिक ढांचा नहीं, बल्कि “जन-जन की आशाओं और आकांक्षाओं का साकार स्वरूप” है। एक ऐसा सशक्त माध्यम, जो भारत को समावेशी, आत्मनिर्भर और उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करता है।“जब गांव जागेगा, तब देश आगे बढ़ेगा; जब हर जन सशक्त होगा, तभी लोकतंत्र पूर्ण होगा।”




