
स्पोर्ट्स डेस्क: ध्रुव जुरेल (38), जोफ्रा आर्चर (32), दासुन शानका (29) और यशस्वी जायसवाल (27) की शानदार पारियों के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आठ विकट पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया।
मुंबई ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 101 रन पर 5 विकेट गंवा दिए हैं। रोहित शर्मा (0), रायन रिकलटन (12), नमन धीर (6) और तिलक वर्मा (3) कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वहीं सूर्यकुमार यादव अर्धशतक की और बढ़ रहे हैं।
मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत खराब रही और उसने 33 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। पहला विकेट यशस्वी जायसवाल (27) के रूप में गिरा। उन्हें विल जैक्स ने आउट किया। यशस्वी ने अपनी पारी में तीन छक्के लगाये। अगले ही ओवर में दीपक चाहर ने वैभव सूर्यवंशी (चार) का शिकार कर लिया। इसके बाद मुंबई के गेंदबाजों ने आरआर के बल्लेबाजों को जमने का मौका नहीं दिया। सातवें ओवर में गजनफर ने कप्तान रियान पराग (14) रन को आउट कर पवेलियन भेज दिया।
दासुन शानका 15 गेंदों में (29) रन बनाकर आउट हुये। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के लगाये। 13वें ओवर में कार्बिन बॉश ने ध्रुव जुरेल को बोल्ड कर आरआर को बड़ा झटका दिया। ध्रुव जुरेल ने 26 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए (38) रन बनाये। डॉनोवन फ़रेरा 15 गेंदों में (18) रन को चाहर ने आउट किया। शुभम दुबे (पांच) को शार्दुल ठाकुर ने आउट किया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर शार्दुल ने जोफ्रा आर्चर को भी बाउंड्री पर कैच आउट करा दिया। जोफ्रा आर्चर ने 15 ओवर में एक चौका और तीन छक्के उड़ाते हुए (32) रन बनाए।
आरआर ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 205 रन बनाये। रवींद्र जडेजा ने 11 गेंदों में (नाबाद 19) रनों की पारी खेली। नांद्रे बर्गर ने तीन गेंदों में (नाबाद 10) रन बनाये। मुंबई इंडियंस के लिए दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिये। विल जैक्स, ए एम ग़ज़नफ़र और कार्बिन बॉश ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
प्लेइंग 11
मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, रघु शर्मा
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, बृजेश शर्मा।



