
नई दिल्ली : भारत सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला सेना प्रमुख नियुक्त किया है। सेठ अभी उप सेना प्रमुख पद पर तैनात हैं। वह आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे।उप सेना प्रमुख धीरज सेठ के करीब 40 साल का सैन्य अनुभव है। उन्होंने रेगिस्तान, जम्मू-कश्मीर और पश्चिम मोर्चे सहित कई संवेदनशील जगहों पर कमान संभाली है।

जनरल के स्थायी रैंक से साथ लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ 30 जून को पदभार ग्रहण करेंगे। उनका कार्यकाल 31 अगस्त 2028 तक रहेगा।धीरज सेठ दक्षिणी-पश्चिमी कमान और दक्षिणी कमान के जीओसी-इन-सी भी रह चुके हैं। वे पश्चिमी मोर्टे पर दो ऑपरेशनल कमानों की नेतृत्व करने वाले चुनिंदा अधिकारियों में शामिल हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मिशन (अंगोला), सेना मुख्यालय और क्षमता विकास से जुड़े कई अहम पदों पर भी काम किया है। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को उनकी विशिष्ठ सेवा के लिए परम विशिष्ठ सेवा मेडल (PVSM), उत्तम युद्ध सेवा मेडल (UYSM) और अति विशिष्ठ सेवा मेडल (AVSM) से सम्मानित किया जाल चुका है।




