मॉनसून सत्र का आखिरी दिन: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चतकाल के लिए स्थगित

संसद के मॉनसून सत्र का आज आखिरी दिन है. इस सत्र के लिए कुल 19 बैठकें रखी गई थीं. इस पूरे सत्र के दौरान सरकार और विपक्षी दलों के बीच राम मंदिर चढ़ावा चोरी और जंतर-मंतर पर छात्रों के धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर गतिरोध बना रहा. इसके चलते सदन की कार्यवाही ठीक से नहीं चल पायी. हालांकि इस हंगामे के बीच कई महत्वपूर्ण बिल पास हुए. बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला को पत्र लिखकर नीट परीक्षा को लेकर हुए छात्र आंदोलन पर सदन में चर्चा कराने का आग्रह किया.

About The Author