Human Trafficking Case: बस की चेकिंग और खुल गया तस्करी का पूरा खेल! 16 युवतियों समेत 20 लोग रेस्क्यू

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में मानव तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है।  अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर की गई कार्रवाई में झारखंड से आई एक बस से 16 युवतियों समेत कुल 20 लोगों को रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है कि इन सभी को नौकरी का झांसा देकर कर्नाटक ले जाया जा रहा था। जब इस बात की सूचना  जिला बाल संरक्षण इकाई और सामाजिक संगठन एमएसवीपी (MSVP) की टीम को।मिली तो  तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध मानव तस्करी की इस कोशिश को विफल कर दिया।

Human Trafficking Case:  रेस्क्यू किए गए सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर रखकर उनकी काउंसलिंग की जा रही है। अधिकारियों द्वारा उनसे पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं पुलिस मानव तस्करी गिरोह के सरगना और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि, जांच पूरी होने के बाद मानव तस्करी नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराध के खिलाफ प्रशासन की सतर्कता और सक्रियता का बड़ा उदाहरण मानी जा रही है।

About The Author