
दिसपुर :असम में नई सरकार को लेकर बड़ा राजनीतिक फैसला हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के हिमंत बिस्वा सरमा को एक बार फिर राज्य का मुख्यमंत्री बनाने पर सहमति बन गई है। बीजेपी विधायक दल और विधायक दल ने सर्वसम्मति से उन्हें अपना नेता चुन लिया है। इस फैसले के बाद साफ हो गया है कि हिमंत बिस्वा सरमा 12 मई को दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।शपथ ग्रहण समारोह की बड़ी तैयारीशपथ ग्रहण समारोह का आयोजन असम के खानापारा वेटरनरी कॉलेज मैदान में सुबह 11 बजे होगा।

यह कार्यक्रम काफी भव्य और राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, एनडीए शासित 22 राज्यों के मुख्यमंत्री और गठबंधन दलों के नेता भी मौजूद रहेंगे।विधायक दल की बैठक और चयनबीजेपी ने विधायक दल का नेता चुनने के लिए पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। इन्हीं की निगरानी में असम बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें औपचारिक रूप से नेता का चुनाव किया गया। बैठक में सभी विधायकों ने हिमंत बिस्वा सरमा के नाम पर सहमति जताई।




