उत्तराखंड के कर्मचारियों व पेंशनरों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता

Uttarakhand DA hike: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्र सरकार की भांति एक जनवरी, 2026 से राज्य सरकार के कार्मिकों एवं पेंशनरों को मंहगाई भत्ते की मौजूदा दर 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत प्रतिमाह किए जाने का शुक्रवार को अनुमोदन प्रदान कर दिया। 

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के कोतवाली पंचेश्वर में टाईप द्वितीय के 06 आवासों एवं चाहरदीवारी के निर्माण को 3.13 करोड़, जनपद नैनीताल के फायर स्टेशन हल्द्वानी में टाईप द्वितीय के 64, टाईप-तृतीय के 08 एवं टाईप चतुर्थ के 04 आवासों के निर्माण को 36.64 करोड तथा जनपद चम्पावत के थाना रीठासाहिब में टाईप द्वितीय के 06 एवं टाईप-तृतीय का 01 आवासों के निर्माण के लिए 3.47 करोड रूपए की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन किया।

मुख्यमंत्री ने मौलेखाल बाजार, अल्मोड़ा में पार्किंगके निर्माण को 5.91 करोड रूपए तथा जनपद चमोली के विधानसभा क्षेत्र-थराली के अर्न्तगत ग्वालदम बाजार में वाहन पार्किंग निर्माण को 61.57 लाख रूपए की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन भी प्रदान किया है। 

About The Author