
जम्मू : उत्तर रेलवे द्वारा यात्रियों की भारी भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए, राजधानी एक्सप्रेस [ट्रेन संख्या 12425/12426 में लगाए गए अतिरिक्त कोच की अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। यह विस्तार यात्रियों को आरामदायक यात्रा प्रदान करने और अधिक कन्फर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है।
विस्तार का विवरण इस प्रकार हैं,
ट्रेन संख्या 12426 राजधानी एक्सप्रेस ( जम्मू से नई दिल्ली ) में 3rd AC के अतिरिक्त कोच अवधि को बढ़ाया गया हैं। यह अतिरिक्त कोच दिनांक 9 मई से 15 मई तक लगाया जाएगा। इस अतिरिक्त कोच के जुड़ने से प्रति फेरा लगभग 72 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होगी।
पठानकोट कैंट, लुधियाना व अम्बाला के यात्रियों को भी लाभ
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। साथ ही पठानकोट कैंट, लुधियाना व अम्बाला से चढ़ने वाले यात्रियों को भी भरपूर लाभ मिलेगा।
यात्री इस अतिरिक्त कोच में बर्थ की उपलब्धता की जानकारी IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे के आरक्षण काउंटर से प्राप्त कर सकते हैं और अपनी टिकट बुक कर सकते हैं। रेलवे यात्रियों से अपील करता है कि वे सुगम यात्रा के लिए समय रहते अपनी बुकिंग सुनिश्चित करें।






