कोलकाता की सरकारी बिल्डिंग में लगी आग, 4000 EVM जलकर खाक,साजिश या हादसा…?

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तृणमूल की टूट से मचे सियासी घमासान के बीच कोलकाता में चौंका देने वाली घटना सामने आई है। कोलकाता के अलीपुरद्वार इलाके में एक बिल्डिंग में आग लगने से 4000 ईवीएम जल गई हैं। आग लगने के बाद लगभग 24 घंटे तक फायर सर्विस के कर्मचारी आग बुझाने में लगे रहे। शुभेंदु अधिकारी सरकार में मंत्री कौशिक चौधरी ने हादसे पर शक जताया है। उनहोंने बताया कि गुरुवार को कहा कि यहां एक सरकारी इमारत में लगी आग में करीब 4,000 EVM जलकर खाक हो गईं। घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को दक्षिण कोलकाता के अलीपुर इलाके में नौ मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी। इस इमारत में अन्य विभागों के अलावा दक्षिण 24 परगना जिला परिषद का कार्यालय भी था। बंगाल सरकार में फायर और इमरजेंसी सर्विस के राज्य मंत्री कौशिक चौधरी ने कहा आग में करीब 4000 ईवीएम नष्ट हो गईं। इन ईवीएम का इस्तेमाल राज्य में इस साल हुए विधानसभा चुनावों के दौरान 10 निर्वाचन क्षेत्रों में किया गया था।

इस बीच आग लगने के बाद लगभग 24 घंटे तक फायर सर्विस के कर्मचारी आग बुझाने में लगे रहे। हालांकि गुरुवार सुबह आग की लपटें दिखाई नहीं दे रही थीं, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि ‘पॉकेट फायर’ (इमारत के अंदर कहीं-कहीं आग सुलगने) की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। फायर विभाग के अधिकारी ने कहा कि इमारत के अंदर कहीं-कहीं आग सुलग रही है और उन्हें बुझाने की जरूरत है। कूलिंग की प्रक्रिया चल रही है।

About The Author