
नई दिल्ली/रायपुर :रायपुर से यूपी के कौशांबी पहुंचे कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है | जानकारी के मुताबिक,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में उनकी गिरफ़्तारी की गई है |

सूत्रों के मुताबिक,3 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की गई एक पोस्ट को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी,जिसके आधार पर दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की थी।छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी कौशांबी में किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया | पुलिस सूत्रों के अनुसार,आरोपी विनोद तिवारी को कानूनी प्रक्रिया के तहत दिल्ली की अदालत में पेश किया जाएगा।







