उज्जैन में दिवंगत पुलिसकर्मियों के बच्चों को मिली अनुकंपा नियुक्ति

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में शनिवार को एसपी कार्यालय में दो दिवंगत पुलिसकर्मियों के बच्चों को एससी प्रदीप शर्मा ने अनुकंपा नियुक्ति के तहत बाल आरक्षक पद के नियुक्ति पत्र सौंपे।

एसपी शर्मा ने बताया कि जिला पुलिस बल, नीमच में पदस्थ रहे दिवंगत आरक्षक अनिल सिंह भाटी की पुत्री साक्षी भाटी और ग्वालियर में कार्यरत रहे दिवंगत सहायक उपनिरीक्षक रामसजीवन गौतम के पुत्र पुनीत गौतम को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान उन्होने दोनों बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें पेन और चॉकलेट भेंट की। साथ ही पढ़ाई जारी रखने और जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। शर्मा ने कहा कि पुलिस विभाग अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ा है। यह पहल सिर्फ नौकरी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवारों को भावनात्मक संबल देने का प्रयास है।

About The Author