
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गेहूं खरीद के संबंध में बड़ा निर्णय लेते हुए किसानों को राहत प्रदान की है। अब किसान बिना फार्मर रजिस्ट्री के भी अपना गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर बेच सकेंगे। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सभी जिलाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से इस निर्णय को लागू करने के निर्देश दिए हैं, जिससे किसान पूर्व की भांति सुगमता से अपनी उपज बेच सकें।
विदित हो कि अभी तक सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेंचने के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य था। अब सरकार ने इस अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। किसान अब बिना फार्मर रजिस्ट्री के सरकारी क्रय केन्द्रों पर गेहूं बेंच सकेंगे।




