
जशपुर : बड़ी खबर जशपुर से सामने आ रही है,यहाँ जमीन से लगभग 30 मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया | इस घटना में विमान में सवार पायलट और को-पायलट की मौत की खबर सामने आई है| बताया जाता,कि जशपुर के नारायणपुर के आरा पहाड़ में जब लोगो ने धुंए के गुबार को देखा,तो उन्हें हैरानी हुई,वो इसे पहले जंगल में लगी आग के अंदेशा के रूप में देख रहे थे| लेकिन,कुछ देर पूर्व आसमान में नजर आए एक प्लेन को इस घटना से जोड़कर देखा जाने लगा|

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक,पहाड़ी के ऊपरी सतह से टकराने से इस विमान के परखच्चे उड़ गए| घटना की खबर लगते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटना स्थल की ओर रवाना हो गई|हालाँकि,अभी विमान हादसे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शासन-प्रशासन की ओर से सामने नहीं आई है|

एसएसपी लाल उमेद सिंह भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ से उठती आग की लपटें दिखाई दे रही हैं, जो दुर्घटना की भयावहता को दर्शाती हैं। हालांकि,अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान में पायलट और को-पायलट के अलावा कोई अन्य यात्री सवार था या नहीं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है और प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगा है।





