Big News: दिल्ली के विवेक विहार में AC ब्लास्ट से दहला इलाका, 9 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली:  पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 9 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है।

डीसीपी (शाहदरा) राजेंद्र प्रसाद मीणा के अनुसार, दमकल विभाग को सुबह करीब 4 बजे सूचना मिली, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने का कारण एसी (AC) में हुआ धमाका बताया जा रहा है। स्थानीय निवासी रोहित ने बताया कि लगभग 12-15 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, लेकिन कुछ लोग अभी भी लापता हैं। दमकल की 10 से अधिक गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।

About The Author