
मुंबई : अमित शाह हर साल लालबागचा राजा गणपति मंडल में दर्शन करने के लिए जाने जाते हैं। इस साल भी अमित शाह अपने परिवार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पुहंचे। इस दौरान वह सबसे आगे नजर आए। उनकी गोद में उनका पोता भी था। साथ में पत्नी सोनल शाह, बेटा जय शाह और बहू रिशिता शाह भी थी। खास बात रही कि अमित शाह बांद्रा पश्चिम में सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल पहुंचे तो यहां भी उनका पोता उनके साथ था।

अमित शाह कई मौकों पर अपने पोते के साथ नजर आते हैं। वह किसी भी धार्मिक स्थल या पूजा-पाठ में अपने पोते के साथ ही शामिल होते हैं। अमित शाह लालबागचा राजा के दरबार परिवार के साथ आए थे। वह बांद्रा मंडल में भी गणपति के दर्शन करने अपनी पत्नी और पोते के साथ पहुंचे।

सबसे आगे अमित शाह नजर आए। उनके पीछे पत्नी सोनल थीं और उनके पीछे जय शाह अपनी पत्नी के रिशिता पटेल थीं। जय शाह अपने बेटे को गोद में लिए थे।

अमित शाह ने पोते को गोद में लिया और गणेश प्रतिमा के चरणों में पोते का सिर झुकाया। इस दौरान पत्नी सोनल शाह ने बप्पा का पूजन किया। अमित शाह के बाद जय शाह ने अपनी पत्नी के साथ भगवान गणेश की पूजा की। अमित शाह यूं तो गुजरात के हैं लेकिन उनका महाराष्ट्र से खास कनेक्शन है।

दरअसल उनकी पत्नी सोनल शाह कोल्हापुर की ही हैं। 1987 में अमित शाह की शादी सोनल के साथ हुई थी। सोनल के पिता सुंदरलाल मंगलदास शाह कम उम्र में कोल्हापुर आ गए थे और उन्होंने यहां कारोबार शुरू किया। सोनल शाह के पिता मसाला और ड्रायफ्रूट्स के थोक व्यापारी थे। अमित शाह की पत्नी सोनल ने अपनी पढ़ाई कोल्हापुर में न्यू एजुकेशन सोसाइटी के प्रिसेज पद्मराजे गर्ल्स हाईस्कूल से की है। सोनल के लिए गुजराती लड़का देख रहे सुंदरलाल ने अमित शाह को चुना और सोनल शादी के बाद गुजरात शिफ्ट हो गईं और अमित शाह महाराष्ट्र के दामाद बन गए।




