
केंद्र सरकार की ओर से बातचीत के प्रस्ताव के बावजूद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज देशभर के हर जिले में प्रदर्शन का ऐलान किया है। ‘हर जिला, एक दिन, एक मांग’ अभियान के तहत पार्टी ने छात्रों और सामाजिक संगठनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। पार्टी का कहना है कि यह आंदोलन छात्रों की मांगों और हालिया पुलिस कार्रवाई के विरोध में किया जा रहा है।

इधर, आज दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में CJP प्रतिनिधिमंडल और केंद्र सरकार के बीच बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक, सरकार प्रदर्शन खत्म करने की अपील के साथ एक लिखित प्रस्ताव भी सौंप सकती है।हालांकि, CJP अपने रुख पर कायम है। पार्टी का कहना है कि सोनम वांगचुक के अनशन खत्म होने के बावजूद आंदोलन जारी रहेगा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर धरना खत्म नहीं होगा।





