
गंजाम (ओडिशा):ओडिशा के Ganjam जिले से अंधविश्वास से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां काला जादू करने के शक में गांव के कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक पर हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक घटना Belpungi Village में 7 और 8 मार्च की दरम्यानी रात हुई। घायल बुजुर्ग की पहचान गोपाल कृष्ण सेठी के रूप में हुई है, जो एक सेवानिवृत्त शिक्षक बताए जा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने उन्हें गांव के Thakurani Temple में देर रात पूजा-पाठ और मंत्र जाप करते हुए देखा था। उस समय उन्होंने साड़ी, चूड़ियां और फूलों की माला पहन रखी थी, जिसके बाद कुछ लोगों को उन पर काला जादू करने का शक होने लगा।घटना वाली रात गोपाल कृष्ण सेठी अपने बेटे के साथ मंदिर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वे मानसिक रूप से कमजोर हैं, इसलिए उनका बेटा उन्हें मंदिर तक छोड़कर वापस चला गया। इसी दौरान कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे और उन्हें देखकर काला जादू करने का आरोप लगाते हुए मारपीट शुरू कर दी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को बचाकर Brahmapur के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।मामले को लेकर एसडीपीओ Deepak Kumar Mishra ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और प्रारंभिक जांच के बाद बेलपूंजी गांव के 10 लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।




