
RCB vs SRH : बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच खेले गए IPL 2026 के पहले मुकाबले में कोहली और देवदत्त पडिकल के शानदार पारी के बदौलत SRH को मात दे दी।मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 201 रन बनाए थे। 202 रनों के विशाल टारगेट को RCB ने महज 15.4 ओवर में सिर्फ 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
हैदराबाद की पारी
हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने महज 29 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद ईशान किशन ने पारी को संभालते हुए आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 38 गेंदों में 80 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
अंतिम ओवरों में अनिकेत वर्मा ने तेज़तर्रार बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 43 रन जोड़े। वहीं, हेनरिक क्लासेन ने भी 31 रनों का अहम योगदान दिया। हालांकि, अभिषेक शर्मा (7), ट्रेविस हेड (9) और नीतीश कुमार रेड्डी (1) बड़ी पारी नहीं खेल सके।




