
मथुरा : कृष्ण नगरी में बवाल मच गया है,आज तड़के गौ तस्करों ने मथुरा के प्रसिद्ध “‘फरसा वाले बाबा’ की निर्मम हत्या की खबर के बाद तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है| समर्थकों का आरोप है,कि बाबा को ट्रक से कुचल दिया गया है| उधर,घटना को हादसा भी करार देने वाले सामने आए है| पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है| घटना के बाद हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को अश्रु गैस के गोले छोड़ने पड़े और बल भी प्रयोग करना पड़ा| बताया जाता है,कि थाना कोसीकलां क्षेत्र के नवीपुर गांव के पास की है|

गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा’ की हत्या के बाद कई इलाकों में तनाव की स्थिति देखी जा रही है| हालात के मद्देनजर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है | मथुरा की गली-सड़कों में भारी पुलिस बल उतारा गया है| इसके विरोध में आज सुबह से छाता इलाके से लेकर दिल्ली-आगरा हाईवे पर गौरक्षकों ने जाम लगा दिया है| जाम के चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं और यातायात कई घंटे से प्रभावित है| पुलिस की टीम जाम हटाने और स्थिति सामान्य करने में जुटी है|

जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 4 बजे की बताई जाती है| यह भी बताया जाता है,कि ईद पर गौ मांस मुहैया कराने के लिए तस्करों की कवायत जारी है| इस बीच सूचना मिलने पर फरसा वाले बाबा एक बाइक पर सवार होकर गौ तस्करों का पीछा करते हुए मौके पर जैसे ही पहुंचे तस्करों ने तभी उनकी गाड़ी को ट्रक से कुचल दिया, मौके पर ही “फरसा वाले बाबा” की मौत हो गई|उनकी मौत की ख़बर से मथुरा में मातम छाया हुआ है| यह भी बताया जाता है,कि स्थानीय लोगों ने मौके से एक मुस्लिम युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है| जबकि तीन आरोपी वारदात के बाद फरार होने में सफल रहे है|

फ़िलहाल,पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी है.हत्या की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में गौरक्षक और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए |कुछ ही देर में संख्या सैकड़ों तक पहुंच गई. लोगों ने हत्या से नाराज होकर हाईवे जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की|सीएम योगी ने मथुरा के कोसीकलां में हुई घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं.मुख्यमंत्री ने मृतक के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि घटना में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाए. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अपराधी किसी भी हाल में बख्शे न जाएं |





