
CG Budget 2026-27: रायपुर में छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया। राज्य गठन के बाद से यह अब तक का सबसे बड़ा बजट माना जा रहा है। वर्ष 2000 में जहां प्रदेश का बजट करीब 5 हजार करोड़ रुपये था, वहीं अब यह बढ़कर 35 गुना से अधिक हो चुका है।यह साय सरकार का तीसरा बजट है और इस बार इसे SANKALP थीम पर पेश किया गया। इससे पहले पहला बजट ‘GYAN’ और दूसरा ‘GATI’ थीम पर आधारित था।

क्या है SANKALP थीम?
S – समावेशी विकास
A – अधोसंरचना
N – निवेश
K – कुशल मानव संसाधन
A – अंत्योदय
L – आजीविका (Livelihood)
P – पॉलिसी से परिणाम तक

सरकार के अनुसार, इस थीम का उद्देश्य प्रदेश के संतुलित और व्यापक विकास को नई दिशा देना है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी बजट को राज्य की सतत विकास यात्रा का अहम पड़ाव बताया है। उन्होंने कहा कि संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रदेश को आगे बढ़ाने का यह प्रयास है।
पहले क्या थे GYAN और GATI?
GYAN थीम
G – गरीब
Y – युवा
A – अन्नदाता
N – नारी
GATI थीम
G – गुड गवर्नेंस
A – आधारभूत संरचना में तेजी
T – टेक्नोलॉजी
I – औद्योगिक विकास
कुल मिलाकर, तीसरे बजट में ‘संकल्प’ को विकास का नया मंत्र बताते हुए सरकार ने आर्थिक विस्तार और नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया है।







