
नेशनल डेस्क: त्योहारों से पहले दिल्ली सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अगुवाई में कैबिनेट ने होली और दीवाली के मौके पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की योजना को हरी झंडी दे दी है। इस फैसले से राजधानी के लाखों गरीब परिवारों को सीधी राहत मिलने वाली है।
सरकार का कहना है कि यह कदम बीजेपी के चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में अहम है और सरकार के एक साल पूरे होने पर जनता को दिया गया तोहफा है।
योजना की पूरी डिटेल
इस स्कीम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के राशन कार्ड धारक परिवार
- फोकस: परिवार की महिला मुखिया
- लाभ: होली और दीवाली पर हर बार एक सिलेंडर का पैसा
- राशि: लगभग ₹850 से ₹853 प्रति सिलेंडर
- पेमेंट मोड: Direct Benefit Transfer (DBT)
- कवरेज: करीब 17.5 लाख परिवार
बजट: कैबिनेट ने ₹242 करोड़ की मंजूरी दी है (कुछ अनुमानों में यह ₹300 करोड़ तक) राशि सीधे आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजी जाएगी, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी या लीकेज न हो।




