
बलौदाबाजार : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित बलौदाबाजार जिला स्तरीय समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के त्याग, तपस्या और संघर्ष को नमन किया।

सांसद अग्रवाल ने कहा कि तिरंगे का सम्मान हमारे लोकतंत्र, एकता और अखंडता की पहचान है। उन्होंने सभी नागरिकों से संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों ने एक सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया। अंत में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।







