
नई दिल्ली : नितिन नबीन ने बीजेपी अध्यक्ष पद संभालने से पहले दिल्ली के प्रसिद्ध झंडेवालान मंदिर में दर्शन और पूजन किया.वह आज अपना नया पदभार ग्रहण करने से पूर्व मां का आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे थे. आज उनके नाम की औपचारिक घोषणा की जानी है और वह करीब 11:30 बजे अपना कार्यभार संभालेंगे. झंडेवालान मंदिर में मां का आशीर्वाद लेते और विधिवत पूजा करते दिखाई दिए. नाम का औपचारिक ऐलान होना बाकी है, लेकिन उससे पहले उन्होंने अपनी इस नई पारी की शुरुआत आध्यात्मिक अनुष्ठान के साथ की.
बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे नितिन नबीन ने पदभार ग्रहण करने से पहले आस्था और परंपरा के साथ अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत की। दिल्ली में आज औपचारिक घोषणा से पहले उन्होंने प्रसिद्ध झंडेवालान मंदिर पहुंचकर मां का आशीर्वाद लिया और विधिवत पूजा-अर्चना की। सूत्रों के मुताबिक, नितिन नबीन ने सिर्फ झंडेवालान मंदिर ही नहीं, बल्कि तीन प्रमुख मंदिरों में दर्शन किए और इसके साथ ही एक गुरुद्वारे में मत्था टेककर सभी धर्मों के प्रति सम्मान और समरसता का संदेश दिया। बताया जा रहा है कि वे करीब सुबह 11:30 बजे बीजेपी अध्यक्ष पद का औपचारिक रूप से कार्यभार संभालेंगे। हालांकि उनके नाम की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन उससे पहले उनका यह आध्यात्मिक कदम उनकी नई पारी की गंभीरता और परंपराओं से जुड़ाव को दर्शाता है।




