President Draupadi Murmu Punjab Visit: राष्ट्रपति मुर्मू बृहस्पतिवार को दो दिवसीय दौरे पर जाएंगी पंजाब और राजस्थान

नेशनल डेस्क: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को पंजाब और राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगी। उनके कार्यालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रपति सचिवालय के मुताबिक राष्ट्रपति बृहस्पतिवार को अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के 50वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

PunjabKesari

यहां बुधवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक 16 जनवरी को राष्ट्रपति मुर्मू जालंधर स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के 21वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसमें कहा गया है कि उसी दिन वह जयपुर में रामानंद मिशन द्वारा आयोजित 1008 कुंडीय हनुमान महायज्ञ में भी शामिल होंगी। 

About The Author