CGPSC-DMF Scam: छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन, सतपाल छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर गिरफ्तार …

रायपुर ; – छत्तीसगढ़ में कथित DMF और CGPSC घोटाले की जांच के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने DMF मामले में सतपाल सिंह छाबड़ा और CGPSC मामले में आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर को गिरफ्तार कर विशेष अदालत के सामने पेश किया है। दोनों मामलों में ED अब आरोपियों से आगे पूछताछ की तैयारी में है।

दोनों आरोपियों के लिए 5-5 दिन की रिमांड मांगी

अदालत में पेशी के दौरान ED ने दोनों आरोपियों की 5-5 दिन की कस्टोडियल रिमांड की मांग की। जांच एजेंसी का कहना है कि मामले से जुड़े वित्तीय लेनदेन और अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ जरूरी है। अब अदालत के फैसले पर नजर है कि दोनों आरोपियों को ED की हिरासत में भेजा जाता है या नहीं।

कोर्ट परिसर में मचा हंगामा

सतपाल सिंह छाबड़ा की पेशी के दौरान कोर्ट परिसर में उस वक्त माहौल गर्म हो गया, जब उनकी पत्नी ने अंदर पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

CGPSC और DMF मामलों में बढ़ी हलचल

ED की इस कार्रवाई के बाद दोनों चर्चित मामलों की जांच में एक बार फिर तेजी दिखाई दे रही है। एक तरफ DMF फंड से जुड़े कथित घोटाले की जांच चल रही है, तो दूसरी ओर CGPSC भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में भी कार्रवाई जारी है। फिलहाल अदालत में ED की रिमांड अर्जी पर सुनवाई हो रही है। अदालत के फैसले के बाद साफ होगा कि दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ किस तरह और कितने दिनों तक होगी।

About The Author