
रायपुर : आपदा में अवसर तलाशना अब कोई तंज-जुमला नहीं बल्कि,कारगर मुहावरा बन गया है| इस कहावत के दूरगामी परिणाम ही नहीं,अपितु मायने भी काफ़ी महत्त्व रखते है | इसी कड़ी में रायपुर के एक शख्स ने नेपाल आपदा कक्ष से संपर्क स्थापित किया और अपनी कथित पत्नी की ख़ोजबीन शुरू की|हालाँकि,पत्नी के सही-सलामत होने की जानकारी के साथ एक अन्य जानकारी जो सामने आई है,उसने इस पति के दुःख-दर्द को और बढ़ा दिया है| नेपाल से जारी आपदा नियंत्रण कक्ष से बताया गया,कि “आपकी पत्नी सही सलामत है,लेकिन अपने प्रेमी के साथ” जनकपुर में मौज़-मस्ती के साथ रह रही है,जिस इलाके में यह गुमशुदा निवासरत है ,दावा किया गया,कि वह इलाका बाढ़ और आपदा से अप्रभावित है|

इधर,प्रेमी के साथ फरार पत्नी की सुरक्षित रायपुर वापसी, पति के लिए अब पहेली बन गई है | इस बीच पत्नी का नेपाल आपदा में खो जाने का पति का दावा बेबुनियाद और शासन-प्रशासन को गुमराह करने के दायरे में बताया जाता है|मामला रायपुर के डीडी नगर इलाके का है,यह भी बताया जाता है,कि पति ने अपनी पत्नी के नेपाल में आई बाढ़ में लापता होने की सूचना रायपुर पुलिस,नेपाल एम्बेसी और दिल्ली स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष को सौंपी थी| लेकिन,अब मामला पत्नी के प्रेमी के साथ नौ दो ग्यारह बताया जाता है|

दरअसल,रायपुर में लापता बताई जा रही युवती के नेपाल में सुरक्षित मिलने से पुलिस ने राहत की सांस ली है। पुरानी बस्ती एसीपी देवांश राठौर ने बताया कि युवती नेपाल के जनकपुर में सुरक्षित है। पुलिस ने वीडियो कॉल के जरिए उससे बातचीत भी की है। युवती के लापता होने की सूचना मिलने के बाद टोल-फ्री नंबर पर जानकारी दी गई थी। वहीं, डीडी नगर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज थी।

बुधवार को नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही के बाद वहां फंसे या लापता भारतीयों की तलाश के लिए केंद्र सरकार के साथ छत्तीसगढ़ शासन ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए थे। युवती के पति डिगेश्वर ने 1070 टोल-फ्री नंबर और कंट्रोल रूम के 0771-2223471 पर संपर्क कर पत्नी के नेपाल में होने और बाढ़ के बीच उससे संपर्क नहीं हो पाने की जानकारी दी। इसके बाद प्रशासन ने नेपाल सरकार से संपर्क साधा और युवती की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि युवती जनकपुर में सुरक्षित है। गुरुवार रात डीडीनगर पुलिस ने वीडियो कॉल पर उससे बात कर उसकी स्थिति की पुष्टि की

मिली जानकारी के मुताबिक, डिगेश्वर और युवती की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। सोशल मीडिया पर बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। दिसंबर 2025 में दोनों ने विवाह कर लिया और करीब सात महीने साथ रहने के बाद किसी विवाद के चलते रिश्ते में तनाव आ गया। इसके बाद युवती जुलाई में पति को बिना बताए नेपाल चली गई। तलाश करने पर डिगेश्वर को उसके नेपाल जाने की जानकारी मिली, लेकिन इसके बाद पत्नी से संपर्क नहीं हो सका। इसी के चलते 25 जुलाई को डीडीनगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। नेपाल में आई बाढ़ के बाद युवती के लापता होने की आशंका बढ़ गई थी, लेकिन अब उसके सुरक्षित मिलने की पुष्टि हो गई है।
बिलासपुर बवाल ! दंगा भड़काने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्यवाही के आसार..





