
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को Bharatiya Vyapar Mahotsav 2026 का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार की ओर से कारोबार को आसान बनाने के लिए किए गए सुधारों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में Single Window System, Self-Certification और Deemed Approval जैसे सुधार लागू किए गए हैं। इनसे कारोबारियों के लिए पुरानी और जटिल मंजूरी प्रक्रिया को आसान बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अब व्यापारियों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने में कम समय लगेगा और वे अपना समय कारोबार बढ़ाने और नए अवसर तलाशने में लगा सकेंगे।
‘स्वदेशी’ बना आत्मनिर्भर भारत का भरोसा
महोत्सव में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि उन्होंने भारत मंडपम में आयोजित Indian Business Summit 2026 में हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘स्वदेशी’ आज आत्मनिर्भर भारत का भरोसा बन गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के व्यापारी, उद्यमी और MSME सिर्फ अपना कारोबार नहीं बढ़ा रहे हैं, बल्कि वे परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने, युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने और भारत की आर्थिक ताकत बढ़ाने में भी योगदान दे रहे हैं।
दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत कम होगी
रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार कारोबारियों के साथ मजबूती से खड़ी है। Single Window System, Self-Certification और Deemed Approval जैसे सुधारों से पुरानी जटिल मंजूरी व्यवस्था को सरल बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य यह है कि व्यापारी का समय सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने में नहीं, बल्कि कारोबार और अपने सपनों को आगे बढ़ाने में लगे।
इस मौके पर चांदनी चौक से सांसद प्रवीण खंडेलवाल, All India Traders Federation के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भारतीय और कई अन्य प्रमुख लोग मौजूद रहे।
प्रदर्शनी में उद्यमियों और कारोबारियों से मिलीं CM
मुख्यमंत्री ने सबसे पहले हॉल नंबर 5 में मौजूद लोगों को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का दौरा किया और वहां शामिल उद्यमियों, व्यापारियों, स्टार्टअप्स और इंडस्ट्री प्रतिनिधियों से बातचीत की।
इससे पहले केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी महोत्सव का दौरा किया। उन्होंने अलग-अलग स्टॉल देखे और देशभर से आए उद्यमियों और कारोबारियों से बातचीत की।
उन्होंने प्रदर्शनी में दिखाए गए उत्पादों और नए आइडिया की तारीफ करते हुए कहा कि यह महोत्सव भारत की आर्थिक ताकत और व्यापारिक क्षमता की झलक दिखाता है।
देशभर से कारोबारियों को मिला मंच
प्रदर्शनी में दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चंदोलिया और कमलजीत सहरावत समेत कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे।
चांदनी चौक सांसद और Confederation of All India Traders (CAIT) के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि Bharatiya Vyapar Mahotsav को देशभर के व्यापारियों, उद्योग जगत और आम लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
उन्होंने कहा कि भारत मंडपम में लगाए गए अलग-अलग पवेलियन, थीम आधारित प्रदर्शनी और बिजनेस प्लेटफॉर्म भारत की आर्थिक प्रगति, विनिर्माण क्षमता और बढ़ती वैश्विक प्रतिस्पर्धा की तस्वीर पेश कर रहे हैं।




