
ED Raid in Chhattisgarh: राजनांदगांव में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार सुबह बड़े कारोबारियों के घर और ठिकानों पर छापेमारी की। सुबह करीब 6 बजे रायपुर और भोपाल से पहुंची ED की टीम ने सत्यम विहार कॉलोनी में यश और रोमिल नाहटा के घर व कार्यालय और कामठी लाइन में भंसाली समूह से जुड़े कारोबारी ठिकानों पर जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कथित DMF घोटाले से जुड़े मामले की जांच के तहत की जा रही है।ED Raid in Rajnandgaon: में ED की रेड, भंसाली और नाहटा समूह के घर और ठिकानों पर छापेमारी..
ED की टीम वित्तीय लेन-देन, आयकर रिटर्न और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, इन ठिकानों पर अक्टूबर 2025 में भी ED की कार्रवाई हो चुकी है और अब एक बार फिर छापेमारी की गई है। जांच के दौरान पुराने रिकॉर्ड और संदिग्ध वित्तीय दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए संबंधित परिसरों के बाहर स्थानीय पुलिस बल भी तैनात किया गया है। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद राजनांदगांव के कारोबारी और राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है। हालांकि, फिलहाल ED की ओर से छापेमारी को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने और अधिकारियों के आधिकारिक बयान के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कार्रवाई में क्या-क्या सामने आया और इसके पीछे मामला क्या है।





