
पुणे : देश की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा दोनों मोर्चों पर बेमिसाल कार्यप्रणाली का परिचय देने वाले,अजीत डोभाल को प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है|उन्हें पुणे में आयोजित एक समारोह में प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित करते हुए,गृह मंत्री अमित शाह ने उनके विशिष्ट योगदान को सलाम किया | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDA सरकार के सत्ता में आते ही सबसे पहले अजीत डोभाल की नियुक्ति NSA ( National Security Advisor) के रूप में की थी|उसके बाद से भारत ने आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के मामले में आश्चर्यजनक प्रगति की है|

अजीत डोभाल के बारे में कहा जाता है,कि अपने कार्यों और कर्तव्यों को लेकर उन्होंने कभी भी ”राजनीति” और उसके ”क्रियाकलापों” को अपने कामकाज का हिस्सा नहीं बनाया| अपितु,राजनीति से दूरियां बनाते हुए,देश-विदेश में भारत की ताकत का लोहा मनवाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी,तभी तो NSA को “कमाल के डोभाल” कहने वालों की कोई कमी नहीं है|

महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार को एक समारोह आयोजित किया गया. इस समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. यह पुरस्कार हर साल 1 अगस्त को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर देश और समाज के लिए बेहतरीन काम करने वाले लोगों को दिया जाता है.इस पुरस्कार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें दिया.देश की अंदरूनी और बाहरी सुरक्षा में उनके बेहतरीन कामों के लिए उन्हें यह पुरस्कार दिया गया. पुरस्कार मिलने के बाद वहां मौजूद सभी मेहमानों ने उनके कामों की तारीफ की.

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, लोकमान्य तिलक ट्रस्ट के ट्रस्टी रोहित तिलक सहित विभिन्न क्षेत्रों के अनेक व्यक्ति इस समारोह में शामिल हुए. बड़ी संख्या में नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. कार्यक्रम ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के राष्ट्रसेवा के विचारों की याद दिलाई.





