
नई दिल्ली : – शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को संसद पहुंचे। संसद परिसर में बीजेपी सांसदों ने उनका जोरदार स्वागत किया और “धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद” के नारे लगाए। इस दौरान कई सांसद उनके आसपास जुट गए। एक सांसद ने उन्हें पारंपरिक टोपी पहनाई और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। धर्मेंद्र प्रधान ने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया।

धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। पेपर लीक और परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद उन्होंने पद छोड़ा। इस्तीफे के बाद सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों की घटनाओं से वह दुखी हैं और देश के युवाओं का विश्वास सर्वोपरि है। उधर, संसद में बीजेपी सांसदों द्वारा किए गए स्वागत पर कांग्रेस ने सवाल उठाए। राज्यसभा सांसद रेणुका चौधरी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी की आलोचना की और इसे लेकर निशाना साधा। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी प्रह्लाद जोशी को सौंपी गई है।







