
कोहिमा : रविवार को नगालैंड के मोन जिले की डिफेंस कॉलोनी में लैंडस्लाइड हुआ, जिसमें कम से कम चार व्यक्ति की मौत हो गई। मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। लैंडस्लाइड में कई घर बह गए और बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है। बचाव दल के एक अधिकार ने बताया कि कॉलोनी में लगभग 15 घर लैंडस्लाइड से बुरी तरह प्रभावित हुए है |

राज्य आपदा मोचन बल, पुलिस, असम राइफल्स, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें और स्थानीय लोग तलाश एवं बचाव अभियान में जुटे हैं। अब तक मलबे से तीन महिलाओं और एक पुरुष सहित चार शव निकाले गए हैं। 12 अन्य लोग घायल हुए हैं। कई स्थानों पर तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।





