
राजस्थान के अजमेर-जयपुर हाईवे पर मंगलवार को दो सौ फीट बत्ती के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रोले ने सड़क किनारे मौजूद लोगों को कुचल दिया, जिससे तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा लापता बताया जा रहा है। हादसे में बच्चों के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। लापता बच्चे की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।






