
रायपुर : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ के अभनपुर पहुंचे हैं। रायपुर एयरपोर्ट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मौजूद है। ट्रेंनिग प्रोग्राम में राहुल जिला, शहर अध्यक्षों के साथ सीधा संवाद कर रहे है।

हालांकि, कार्यक्रम गोपनीय रखा गया है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता दूर-दूर से पहुंचे हुए हैं। यहां कार्यकर्ताओं की इतनी भीड़ है कि नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत धक्का मुक्की के बीच गेट के बाहर ही रह गए। सक्ती जिले के जैजपुर से आए ब्लॉक अध्यक्ष कौशिक चंद्र ने बताया कि, बाइक चलाकर राहुल गांधी से मुलाक़ात करने दिल्ली गया, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। आज फिर बाइक से यहां मिलने आया हूं।

उनके दौरे को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि, वो आलू से सोना निकालने की ट्रेनिंग देंगे। जिस पर पलटवार करते हुए विकास उपाध्याय ने कहा कि, मिश्रा ‘एक्सीडेंटल विधायक’ हैं, वे अनावश्यक बयानबाजी कर सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी के दौरे को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि, राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि यही भगवान राम हैं, जिनके अस्तित्व को राहुल गांधी ने कभी स्वीकार नहीं किया था।





