
महासमुंद : छत्तीसगढ़ के चर्चित कथावाचक और ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र शास्त्री को अदालत ने दो दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया है | जानकारी के मुताबिक,स्थानीय पुलिस मेडिकल परिक्षण कर जल्द ही पंडित नरेंद्र शास्त्री से पूछताछ करेगी |

इसके पूर्व अदालत में FIR दर्ज करने और पुलिस रिमांड को लेकर अभियोजन और बचाव पक्ष के बीच तीखी तकरार भी हुई |इस दौरान बचाव पक्ष ने पुलिस की तमाम दलीलों को सिरे से ख़ारिज कर दिया |

बताया जाता है,कि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के उपरांत अदालत ने पंडित नरेंद्र शास्त्री को दो दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है | कथावाचक को 9 जून को गिरफ्तार किया गया था| उनके खिलाफ महासमुंद के बागबाहरा थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है |पीड़िता की शिकायत के बाद बागबाहरा पुलिस ने नरेंद्र शास्त्री को गिरफ्तार कर BNS की धारा 376(2)(j), 376(2)(n) और 376(2)(m) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया हैं|




