भारत मंडपम में NDA की बैठक, PM मोदी ने साथी नेताओं को अपने हाथ से बांटी झालमुरी, देखें VIDEO…

नई दिल्ली: दिल्ली के भारत मंडपम में आज एनडीए की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पीएम मोदी ने की। इस बैठक में एनडीए के घटक दलों के बड़े नेता मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एनडीए के नेताओं को झालमुरी बांटते हुए दिखे। पीएम मोदी ने खुद भी झालमुरी खाई।

गौरतलब है, कि पीएम मोदी ने पंडित नेहरू का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है। दरअसल पीएम मोदी लगातार सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले भारत के निर्वाचित पीएम बन गए हैं। पीएम मोदी के नाम लगातार 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। इससे पहले पंडित नेहरू ने लगातार 4,398 दिनों तक निर्वाचित पीएम के रूप में कार्य किया था।इस मौके पर एनडीए के नेताओं ने पीएम मोदी का सम्मान किया और उन्हें उपहार दिए।

About The Author