
दिल्ली : देश में पेट्रोल-डीजल की किल्लत और बढ़ती महंगाई के बीच राहुल गांधी ने आज मंडी हाउस पहुँच कर ऑटो ड्राइवरों के साथ बैठक कर उनका हालचाल जाना | राहुल गाँधी ने बैठक में शामिल लोगों के साथ लंच भी किया | राहुल की टीम ने छोले-भटूरे का भी बंदोबस्त किया था | जबकि,ऑटो ड्राइवरों के टिफ़िन डिब्बे का भी राहुल ने स्वाद चखा |

बताया जाता है,कि ऑटो ड्राइवरों के साथ राहुल की बैठक की जानकारी लगते ही आप पार्टी में खलबली मच गई | दरअसल,दिल्ली में ऑटो चालकों पर आप पार्टी का एकाधिकार सुर्ख़ियों में रहा है| लेकिन,बीजेपी के सत्ता में आने के बाद इस वोट बैंक को साधने के लिए आज राहुल गाँधी ने अपने कदम आगे बढ़ा दिए |कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवरों के साथ दिल्ली के एक पार्क में मुलाकात की और जमीन पर बैठकर उनके साथ खाना भी खाया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है |
वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है,राहुल गांधी कई ऑटो ड्राइवरों के साथ जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं.इस मुलाकात के दौरान पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमत और महंगाई के मुद्दें पर राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवरों के साथ चर्चा करते दिख रहे है | दरअसल ईरान युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में जारी तनाव से पट्रोल-डीजल और CNG की कीमतें लगातार बढ़ी है. ऑटो ड्राइवरों पर भी इसका खासा असर पड़ा है. क्योंकि तेल की कीमते तो बढ़ गई, लेकिन उसके हिसाब से किराया अभी नहीं बढ़ा है. ज्यादा किराया मांगने पर यात्रियों से बहस भी होती है. इस परेशानी के बीच शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के एक पार्क में ऑटो ड्राइवरों के साथ मुलाकात की




