
रोहतक : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर आ गया है। सुनारियां जेल में बंद राम रहीम को 30 दिनों की पैरोल मंजूर हुई है। पैरोल मिलने के बाद वह कड़ी सुरक्षा के बीच रोहतक जेल से सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम पहुंचा, जहां वह पूरे समय ठहरेगा।जानकारी के मुताबिक, जेल से बाहर निकलते समय उसके काफिले में करीब 8 लग्जरी गाड़ियां शामिल थीं। राम रहीम की रिहाई के बाद डेरा समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि गुरमीत राम रहीम बलात्कार और हत्या जैसे गंभीर मामलों में सजा काट रहा है। इसके बावजूद पिछले 9 वर्षों में यह उसकी 16वीं अस्थायी रिहाई है। हर बार उसकी पैरोल और फरलो को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस छिड़ जाती है।आलोचकों का आरोप रहा है कि अक्सर उसकी रिहाई चुनावों या बड़े आयोजनों के आसपास होती है, हालांकि इस बार पैरोल दिए जाने के पीछे प्रशासन की ओर से कोई विशेष कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है।सोशल मीडिया पर भी राम रहीम की पैरोल को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक ओर समर्थक इसे अपने गुरु की वापसी बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई लोग इसे कानून के दुरुपयोग से जोड़कर सवाल उठा रहे हैं।बता दें कि अक्टूबर 2020 से लेकर मई 2026 तक राम रहीम को कई बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है। इनमें 1 दिन से लेकर 40 दिन तक की अस्थायी रिहाई शामिल है।




